कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में शिक्षक ने की नाबालिक छात्र की हत्या,आरोपी फरार इलाके में सनसनी

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी।

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक ने एक नाबालिक छात्र की हत्या कर दी।उसने छात्र को मिलने के बहाने स्कूल के पास बुलाया और चाकू से गला रेत दिया।इसके बाद मौके से फरार हो गया।हमले के बाद लहूलुहान हालत में सौरभ जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप की तरफ भागा।

वहां मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल छात्र को देखकर उसकी बहन को सूचना दी।इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक इलाज के दौरान छात्र ने खुद ही टीचर के ऊपर हत्या का आरोप लगाया था।अब तक जांच में रुपए के लेनदेन की बात सामने आई है।

आरोपी टीचर फरार है।उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।परिजनों के मुताबिक छात्र के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।वह अपनी बहन और जीजा के साथ रहता था।रूरा थाना क्षेत्र के उमरायपुर अंबियापुर का मूलरूप से रहने वाला सौरभ पाल 17 वर्ष पुत्र सुभाष पाल पिछले 5 साल से अपनी बहन रुचि पाल पत्नी चन्द्रशेखर पाल के साथ झींझक थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 14 में किराए के मकान में रहता था।

सौरभ अवंतीबाई इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र था।चचेरे भाई अजय पाल के मुताबिक लखनऊ के काकोरी निवासी धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक अनूप सिंह से सौरभ की जान पहचान थी।अनूप ने रविवार शाम करीब 6.30 बजे फोन करके सौरभ को स्कूल के पास पेड़ के नीचे मिलने के लिए बुलाया।सौरभ शाम 7 बजे पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे अनूप ने सौरभ के गले पर चाकू से वार कर दिया।

गला कटते ही सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप पर पहुंचा।पेट्रोल पंप कर्मियों ने फोन कर बहन को घटना की सूचना दी।सौरभ को तत्काल उपचार के लिए झींझक सीएचसी ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही सीओ सौरभ कुमार वर्मा,थाना प्रभारी महेश दुबे पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सीओ सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि झींझक सीएचसी में इलाज के दौरान सौरभ ने स्वयं शिक्षक अनूप पर हत्या का आरोप लगाया है।परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में दोनों के बीच रुपए के लेनदेन में विवाद की बात सामने आई है।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button