कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,नहीं हो सकी शिनाख्त

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा मंडी मोड रेलवे कॉलोनी के पास बीती मंगलवार रात एक अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।

Story Highlights
  • पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा मंडी मोड रेलवे कॉलोनी के पास बीती मंगलवार रात एक अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त में जुट गई है।

बीती मंगलवार की रात पुखरायां कस्बे के मंडी मोड रेलवे कॉलोनी के पास एक 30 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।चौकी प्रभारी शोभित कटियार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button