कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

परिजनों ने जताया संदेह,की कार्यवाही की मांग, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में दर्दनाक घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के ख़म्हैला गांव में रविवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान ख़म्हैला गांव निवासी मनीष की 32 वर्षीय पत्नी रोली उर्फ सुषमा के रूप में हुई है।मनीष ने पुलिस को बताया कि उसने तुरंत मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी।

मृतका का मायका कानपुर नगर के शिवराजपुर स्थित कंठीपुर में है।सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना पर संदेह जताते हुए कार्यवाही की मांग की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के सटीक कारणों का पता लग सकेगा।

Related Articles

AD
Back to top button