अपना देशफ्रेश न्यूज

डिजायर ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर की उपाधि से हुए सम्मानित

यूरोपीय डिजिटल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. सिद्दीक ए मुहम्मद ने डिजायर ग्रुप के चेयरमैन को डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया। मारवाह स्टुडियो में ब्लॉकचैन के कार्यक्रम में देश विदेश के जाने माने लोगों के समक्ष सम्मानित किया।

नई दिल्ली,अमन यात्रा : यूरोपीय डिजिटल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. सिद्दीक ए मुहम्मद ने डिजायर ग्रुप के चेयरमैन को डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया। मारवाह स्टुडियो में ब्लॉकचैन के कार्यक्रम में देश विदेश के जाने माने लोगों के समक्ष सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मारवाह ग्रुप के चेयरमैन संदीप मारवाह ने दीप प्रज्जवल किया और माई कॉइन की शुरुआत की।  प्रो. सिद्दीक ए मुहम्मद और कनाडा से रुई वॉलेट की पब्लिक रिलेशन हेड ने देश के जाने माने लोगों को ब्लॉकचैन और माई कॉइन की एजुकेशन सभी लोगों को दी और 10-10 कॉइन लोगों को उनके वॉलेट में दिए।

 

यूरोपीय डिजिटल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. सिद्दीक ए मुहम्मद ने बताया कि पिछले 6 महीनों से वो संजीव शर्मा और डिजायर ग्रुप को बड़े नजदीक से देख रहे थे, यूरोपीय डिजिटल विश्वविद्यालय ने उनके समाज में योगदान को देखते हुए डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया है। आगे आने वाले समय में यूरोपीय डिजिटल विश्वविद्यालय दिल्ली में डिजायर ग्रुप के साथ मिलकर ब्लॉकचैन और वॉलेट की शिक्षा का सेन्टर भी शुरू करेंगे। यूरोपीय डिजिटल विश्वविद्यालय और डिजायर 4 लाइफ के साथ सहयोग करार हुआ है।

 

कुलपति प्रो. सिद्दीक ए मुहम्मद ब्लॉकचैन का लक्ष्य दुनिया के कोने कोने तक लेकर जाने का है। आज उनका ये 5वां सेमीनार था, अमेरिका में स्थापित यूरोपीय डिजिटल विश्वविद्यालय पूरे विश्व में ब्लॉकचैन की शिक्षा घर घर तक लेकर जाना है। यूरोपीय डिजिटल विश्वविद्यालय का लक्ष्य डिजिटल जानकारी को रिकॉर्ड करने की अनुमति देना है और वितरित करना है, इस तरह, एक ब्लॉकचैन की नींव है, अपरिवर्तनीय लेजर, या लेन-देन के रिकॉर्ड जिन्हें बदला नहीं जा सकता है, नष्ट नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि ब्लॉकचैन को एक सुरक्षित जाना जाता है।

 

प्रो. सिद्दीक ए मुहम्मद, संदीप मारवाह, सुज्जेन सभी ने संजीव शर्मा के सामाजिक कार्यो की प्रशंसा की और आने वाले समय में भी वो ऐसे ही समाज के लिए काम करते रहेंगे। संजीव शर्मा ने इस सम्मान के लिए पूरी डिजायर फॅमिली और यूरोपीय डिजिटल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. सिद्दीक ए मुहम्मद का दिल से शुक्रिया अदा किया। संजीव शर्मा  का कहना है कि सम्मान ख़ुशी जरूर देते हैं लेकिन जिम्मेवारी बढ़ा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button