उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बुधवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान 65 वर्षीय लज्जाराम के रूप में हुई है

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

डेरापुर।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बुधवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान 65 वर्षीय लज्जाराम के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक लज्जाराम सड़क किनारे पान मसाला की गुमटी रखकर परिवार का भरण पोषण करते थे।बीती मंगलवार की रात वह वहीं सोए हुए थे।सुबह जब वह नहीं जागे तो पड़ोसी रोहित पाल ने उन्हें उठाने का प्रयास किया।लेकिन वह नहीं उठे।जिसके बाद उनके पुत्र प्रेम कुमार को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय गुप्ता,कोतवाल धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

Related Articles

AD
Back to top button