उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,पुखरायां में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगनीपुर कस्बे में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगनीपुर कस्बे में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया।जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।मृतक की पहचान स्वर्गीय शिवनंदन सैनी के 22 वर्षीय पुत्र शिवा सैनी के रूप में हुई है।शनिवार को शिवा की अचानक तबियत बिगड़ गई।परिजनों ने उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया।जिसके बाद विधिक कार्यवाही के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।एस एस आई सुषमा दीक्षित ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया है।जिसके बाद विधिक कार्यवाही के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button