कानपुर देहात में सड़क किनारे खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खेतों में एक अधेड़ व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खेतों में एक अधेड़ व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।परिजनों ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है।मृतक की पहचान जयनारायण सिंह के 48 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक सुरेन्द्र बीती गुरुवार की शाम करीब 6 बजे साइकिल से भूसा लेने खेत पर गया था लेकिन तब से घर वापस नहीं लौटा।परिजनों ने सोंचा कि मौसम खराब होने के कारण झोपडी में सो गया होगा।परन्तु शुक्रवार सुबह सरगांव बुजुर्ग जाने वाले सड़क किनारे छुन्ना पंडित के खेत में उसका शव पड़ा मिला।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।जिसके बाद एस आई रमाशंकर पाल से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक के दाहिने कान के पास मामूली चोट के निशान पाए गए हैं तथा एक दो जगह पैरों में अब्रेसन और मिट्टी लगी हुई है।जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से सुरेन्द्र यादव की मौत हो गई है।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



