कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में घायल बाइकसवार दंपति की मौत

परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बे में बीते बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार महिला चांदनी की रविवार भोर पहर कानपुर के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

बताते चलें कि बीते बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मुँगीसापुर कस्बे में पुल के ऊपर दिल्ली से कोलकाता जा रही एक तेज रप्तार कार ने एक मोटरसाइकिल व कार को जोरदार टक्कर मार दी थी।हादसे में मोटरसाइकिल सवार औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के परसौदा गांव निवासी शिववीर सिंह उनकी पत्नी चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे वही पुत्री सानवी को भी मामूली चोट आई थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शिववीर सिंह को कानपुर के हैलट अस्पताल में तथा चांदनी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बुधवार देर रात शिववीर सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं पत्नी चांदनी की स्थित गंभीर बनी हुई थी।

रविवार भोर पहर चांदनी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।दंपत्ति अपने पीछे दो साल की मासूम बच्ची को छोड़ गए हैं।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।चौकी प्रभारी मुँगीसापुर अरविंद तिवारी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button