उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में सड़क हादसे में महिला घायल,भेजा गया अस्पताल
कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।रनियां थाना क्षेत्र के कानपुर दिल्ली नेशनल हाइवे के रायपुर गजनेर रोड पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

- एंबुलेंस कर्मचारियों ने घायल महिला के पर्स में मिले 3750 रुपए किए परिजनों के सुपुर्द
- कर्मचारियों की हुई सराहना
पुखरायां।कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।रनियां थाना क्षेत्र के कानपुर दिल्ली नेशनल हाइवे के रायपुर गजनेर रोड पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला की पहचान फतेहपुर रोशनाई निवासी रामनारायण की पत्नी राम कुमारी के रूप में हुई है।राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। ईएमटी अतुल कुमार ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया।जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।एंबुलेंस कर्मचारियों ने घायल महिला के पर्स में मिले 3750 रुपए उनके परिजनों के आने पर उनके सुपुर्द किए।मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों और चिकित्सकों की टीम ने कर्मचारियों के ईमानदारी की सराहना की।



