उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत,एक गंभीर घायल

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर इटावा नेशनल हाइवे पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई।जबकि उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।बारा टोल प्लाजा के पास एक तेज रप्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी

अकबरपुर।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर इटावा नेशनल हाइवे पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई।जबकि उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।बारा टोल प्लाजा के पास एक तेज रप्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर में दोनों सड़क पर गिर गए।तभी एक ट्रक ने किसान को कुचल दिया।जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी 52 वर्षीय छोटेलाल के रूप में हुई है।वह मंगलवार सुबह अपने रिश्तेदार अमित के साथ कानपुर नगर में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर इटावा हाइवे पर पीछे से आ रही तेज रप्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े।इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रप्तार ट्रक का पहिया छोटेलाल के सिर के ऊपर से गुजर गया।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमित को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है।फरार कार चालक की तलाश कराई जा रही है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button