कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसा: बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां पर युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां पर युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसा कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में हुआ जब गजानिवादा मजरा भेवान निवासी मदन सिंह अपने भाई कुनाल को हाइस्कूल की परीक्षा दिलाने बाइक से काशीपुर परीक्षा केंद्र गए हुए थे।वापस लौटते समय गहरा गहलों मार्ग पर गहरा और पांडेय निवादा गांव के बीच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को सूचित कर घायल को उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल भेजा।जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।चौकी प्रभारी धर्मेंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button