कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में सनसनीखेज मामला: महिला तीन बच्चों को छोड़ अपने 14 साल छोटे देवर संग फुर्र,पति ने लगाई न्याय की गुहार
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां के जिगना गांव के रहने वाले महादेव नामक युवक की पत्नी सीता 16 साल की शादीशुदा जिंदगी और तीन बच्चों को पीछे छोड़ अपने 14 साल छोटे देवर संग फरार हो गई है।

जानकारी के मुताबिक सीता और अरविंद ने आर्य समाज मंदिर में दूसरी शादी भी रचा ली है।अरविंद पहले उसके घर आया जाया करता था।पीड़ित पति ने मंगलपुर थाने में शिकायत की है।
लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है।उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी है।महादेव को डर है कि अगर उनकी पत्नी घर आई तो उनके साथ भी ड्रम जैसी घटना हो सकती है।मामले में कानूनी सवाल भी खड़े हो रहे हैं।हिंदू विवाह अधिनियम के तहत पहली शादी होते हुए दूसरी शादी कैसे हो सकती है।