उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सब इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना गांव में एक सब इंस्पेक्टर के घर चोरी का मामला सामने आया है।बीती बुधवार रात अज्ञात चोरों ने मकान में धाबा बोलकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।सूचना मिलने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की

Story Highlights
  • सोने चांदी के आभूषण लेकर चोर हुए फरार
  • ग्रामीणों में दहशत
  • पुलिस बोली जल्द होगा खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना गांव में एक सब इंस्पेक्टर के घर चोरी का मामला सामने आया है।बीती बुधवार रात अज्ञात चोरों ने मकान में धाबा बोलकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।सूचना मिलने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।घटना बुधवार देर रात कानपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात पारस सिंह के घर में हुई।जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर लेटे हुए थे तभी मौका पाकर चोर किसी प्रकार से घर के अंदर प्रवेश कर गए और करीब ढाई से तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।परिजनों के जागने पर उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सनत कुमार फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की।घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि सूचना पर उन्होंने मौके पर जांच पड़ताल की है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी और जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button