उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला बिल आरक्षण का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कानपुर देहात  में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों के खिलाफ पद यात्रा का आयोजन करते हुए जोरदार प्रदर्शन कर कांग्रेस और सपा का पुतला जलाकर विरोध जताया

Story Highlights
  • भाजपा युवा मोर्चा की महिलाओं ने पुतला दहन कर जताया विरोध

कानपुर देहात। कानपुर देहात  में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों के खिलाफ पद यात्रा का आयोजन करते हुए जोरदार प्रदर्शन कर कांग्रेस और सपा का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी तथा इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में सपा और कांग्रेस महिलाओं असली ताकत को देखेगी, इस कानून का विरोध करने वाले लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण बिल के माध्यम से देश की आधी आबादी को सम्मान और अधिकार देने का प्रयास किया गया है, जो वर्षों से लंबित था। कटियार ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और उनके सहयोगी दलों द्वारा देश की आधी आबादी के हक अधिकारों को कुचलने का काम किया है, वर्षों तक महिलाओं के अधिकारों को नजरअंदाज किया और अब जब उन्हें अधिकार देने की पहल की गई, तो उसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को विपक्षी दलों का रुख देश के इतिहास में एक नकारात्मक उदाहरण के रूप में दर्ज हुआ है। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्षी दल केवल अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही और सभी ने एक स्वर में महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

Related Articles

AD
Back to top button