कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सर्पदंश से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

डेरापुर थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव निवासी एक युवक की मंगलवार रात्रि सर्पदंश से मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव निवासी एक युवक की मंगलवार रात्रि सर्पदंश से मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव निवासी सुमित 34 वर्ष मंगलवार रात्रि अपने बच्चों संग छप्पर के नीचे सो रहा था।इसी दौरान उसे किसी जहरीले सर्प ने डस लिया।जानकारी होने पर परिजन उसे आनन फानन में डेरापुर सीएचसी लेकर गए। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

AD
Back to top button