कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सर्राफा कारोबारी के घर में चोरी,नगदी समेत जेवरात पार

कानपुर देहात के अकबरपुर में चोरों ने एक सर्राफा कारोबारी के सूने घर को निशाना बनाकर नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए।

कानपुर देहात के अकबरपुर में चोरों ने एक सर्राफा कारोबारी के सूने घर को निशाना बनाकर नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए।सर्राफा कारोबारी कमल गुप्ता अपने परिवार के साथ सोमवार को प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए थे।

इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया।जब कमल गुप्ता वापस लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली।उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकत कैद हो गई।जिससे पुलिस को महत्त्वपूर्ण सुराग मिला।

पुलिस ने चोरों की पहचान के प्रयास के तहत कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।चोरों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button