उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सहालग के बीच चोरों की मौज

मंगलपुर में तीन घरों से लाखों रुपए नगदी समेत सोने चांदी के गहनें लेकर चोर हुए फरार

Story Highlights
  • पुलिस बोली चोर जल्द होंगे सलाखों के पीछे

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कठरा गांव में चोरी का मामला सामने आया है।बीती गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर भारी मात्रा में नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए।

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहली घटना शिशुपाल सिंह के घर में हुई।चोरों ने उनके घर से 55000 रुपए नगदी समेत सोने चांदी के गहने पार कर दिए।शिशुपाल सिंह के मुताबिक घटना के समय परिवार गहरी नींद में सो रहा था।दूसरी घटना शिशुपाल के पड़ोसी शिवध्यान सिंह के घर में हुई।

यहां पर चोर 17000 नगदी व सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।तीसरी घटना में उपेन्द्र सिंह के घर से 60000 नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए गए।ग्रामीणों के मुताबिक चोरों ने बिना किसी आहट के चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।एक ही रात में एक साथ तीन घरों में चोरी की सूचना से पुलिस के हांथ पांव फूल गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस गहराई से मामले की छानबीन कर रही है।उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द घटना का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button