कानपुर देहात में सेवानिवृत पुलिसकर्मी फैक्ट्री मालिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप
रनियां थाने में मुकदमा दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में एक महिला ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी फैक्टरी मालिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रनियां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता दूसरे जिले की निवासी है और कानपुर देहात की एक निजी तेल कंपनी में कार्यरत थी।महिला ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक ने उसे काम के बहाने उसके ग्रह जिले से कानपुर देहात बुलाया था।पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर उससे शादी का वायदा किया।उसने सेवानिवृति के बाद फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।बाद में पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।पीड़िता ने पूर्व में भी रनियां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।आरोप है कि आरोपी के सेवानिवृत पुलिसकर्मी होने के कारण कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



