उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में स्वरोजगार को मिलेगा ‘बूस्ट’, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए मिली योजनाओं की जानकारी, 800 से अधिक लोगों ने लिया भाग

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कानपुर देहात द्वारा आज बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान, आलमचंद्रपुर, अकबरपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार और शिक्षित युवक-युवतियों को स्वयं का उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित और जागरूक करना था।

राज्यमंत्री ने दिया मार्गदर्शन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, प्रतिभा शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। राज्यमंत्री ने उपस्थित आगंतुकों और सहभागियों को उद्योग की स्थापना करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वचन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाने के लिए हैं।

प्रमुख योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित तीन प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई:

  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना

  • मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना

  • मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना

इसके अतिरिक्त, टूलकिट वितरण और अन्य योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी अपने विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में ग्राम प्रधानों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों व प्रशिक्षार्थियों को विस्तार से समझाया।

अधिकारियों ने किया सहयोग

इस अवसर पर गंगाराम (डीसी एनआरएलएम), अखिलेश कुमार अग्निहोत्री (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर देहात), मयंक कटियार (निदेशक आरसेटी कानपुर देहात), राकेश कुमार (अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा) एवं अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों को रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकिता (वरिष्ठ सहायक), शिवेन्द्र सिंह, टोनी सक्सेना, पंकज कुमार, निखिल मिश्रा, योगेन्द्र, दीपक, शिवम आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: वर्तमान सरकार पेंशन धारकों के हितों पर कुठाराघात करने जा रही है जो असहनीय है- ठाकुर प्रसाद यादव

Related Articles

AD
Back to top button