उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में 40 क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना रनियां पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों के कब्जे से 40 अदद क्वार्टर देशी अवैध

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना रनियां पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों के कब्जे से 40 अदद क्वार्टर देशी अवैध बरामद कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि सचेंडी कानपुर नगर के आकाश दिवाकर तथा चकेरी के आकाशगंज कॉलोनी के जयसिंह को थाना क्षेत्र के चिरौरा नहर पुल के समीप 20.20 क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।



