कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में शुक्रवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजन उसे बेहोशी की हालत में पुखरायां सीएचसी लेकर आए।

जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान रामस्वरूप के 26 वर्षीय पुत्र शीलू के रूप में हुई है।मृतक के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम वह खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गया था।वापस लौटने पर शीलू की अचानक हालत बिगड़ गई।परिजन उसे बेहोशी की हालत में पुखरायां सीएचसी लेकर गए।

जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।शीलू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: झींझक में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Related Articles

AD
Back to top button