कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रनिया को मिली दो नई सीसी सड़कों की सौगात, चेयरमैन ने शिलान्यास कर विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाई

वार्ड नंबर 2 (संत कबीर नगर) और वार्ड नंबर 6 (वीर सावरकर नगर) के निवासियों को मिलेगी जर्जर रास्तों से राहत।

रनियाँ : कानपुर देहात की नवनिर्वाचित नगर पंचायत रनिया में विकास कार्यों को गति देते हुए दो नई सीसी सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन विटान दिवाकर ने विधि-विधान से दोनों सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के सैकड़ों कस्बा वासियों को जलभराव और जर्जर रास्तों से मुक्ति मिलेगी और उनका आवागमन बेहद आसान हो जाएगा।

‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र पर हो रहा काम

चेयरमैन विटान दिवाकर ने वार्ड नंबर 2 (संत कबीर नगर) और वार्ड नंबर 6 (वीर सावरकर नगर) में सीसी सड़क निर्माण कार्य की नींव रखी। इस दौरान स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने कहा कि रनिया नगर पंचायत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं का लाभ ‘सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास’ के मूल मंत्र पर चलते हुए बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

जल्द शुरू होंगे कई और बड़े प्रोजेक्ट

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामकिशोर दिवाकर ने सरकार की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रनिया नगर पंचायत आने वाले समय में विकास के मामले में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी। कस्बा वासियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है और जल्द ही नगर में कई अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा।

इस खास अवसर पर क्षेत्रीय सभासद अनीता देवी सहित दीपू दिवाकर, कल्लू त्रिवेदी, राम प्रकाश त्रिवेदी, राज किशोर त्रिवेदी, कपिल त्रिवेदी, आनंद त्रिवेदी, वैभव, अमित त्रिवेदी, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय वार्ड वासी और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button