कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलपुर गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव कांति समिति ने आज ग्राम रसूलपुर (तहसील अकबरपुर) में एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया।

Story Highlights
  • नव कांति समिति की पहल, तीन दर्जन महिलाएं लेंगी प्रशिक्षण

कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव कांति समिति ने आज ग्राम रसूलपुर (तहसील अकबरपुर) में एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि डेनियल सिंह ने फीता काटकर किया, जिससे गांव की महिलाओं में उत्साह दिखा।

इस मौके पर करीब तीन दर्जन महिलाएं मौजूद थीं, जो इस केंद्र में सिलाई का काम सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी। इस प्रशिक्षण केंद्र की टीचर सुलोचना देवी महिलाओं को सिलाई सिखाएंगी।

नव कांति समिति के जिला मैनेजर रामकिशन और हरिओम त्यागी ने बताया कि उनकी संस्था भारत के कई राज्यों में सामाजिक कार्य कर रही है। यह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को हुनरमंद बनाना है। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पहल संस्था के डायरेक्टर के सहयोग से लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

AD
Back to top button