कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद की रिंद नदी में डूबे किशोर का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित रिंद नदी में बुधवार को नहाते समय डूबे 16 वर्षीय लव प्रताप उर्फ लवी का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया है।

Story Highlights
  • बुधवार को नहाते समय हुआ था हादसा, एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से गुरुवार सुबह मिला शव

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित रिंद नदी में बुधवार को नहाते समय डूबे 16 वर्षीय लव प्रताप उर्फ लवी का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) टीम की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। अपने लाल का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना लोधा अंतर्गत बसई गांव निवासी सुरेश पाल का पुत्र लव प्रताप उर्फ लवी बुधवार को फिरोजाबाद के शाखावतपुर निवासी अपने मामा संजीव की ससुराल शाहपुर मेहरा, रसूलाबाद आया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लव प्रताप अपने मामा के साथ रिंद नदी में स्नान करने गया, जहाँ वह गहरे पानी में डूब गया।

WhatsApp Image 2025 06 26 at 13.39.09 3f133a2e

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन बुधवार को उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की सहायता से लव प्रताप सिंह उर्फ लवी का शव नदी से ढूंढ निकाला।

सब-इंस्पेक्टर शिवबहादुर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीनियर सब-इंस्पेक्टर रामसिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button