कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान बीरू की हुई मौत

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में बीते 12 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान पाल नगर निवासी 33 वर्षीय बीरू के रूप में हुई है।

बीरू 12 दिसंबर को रसूलाबाद से बाइक से अपने घर लौट रहा था।रसूलाबाद क्षेत्र में यादवनगर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बीरू गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया।शुक्रवार की रात उपचार के दौरान बीरू की मौत हो गई।मृतक बीरू अपने पीछे अपनी पत्नी रानी,पुत्र राजा और पुत्री शिवांगी छोड़ गया है।जिनका रो रो कर बुरा हाल था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।एस एस आई रामसिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button