कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग,कई बीघा फसल जलकर राख

राजस्व टीम ने किया नुकसान का आकलन, प्रभावित किसानों को मदद का आश्वासन

कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के पितानपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई।जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ।ग्रामीणों ने पंपिंग सेट की मदद से आग पर काबू पाया।सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी,जिससे किसानों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल अजय वर्मा और राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।आगजनी में पितानपुर निवासी किसान अमर सिंह,कुलदीप सिंह,अमर सिंह,प्रदीप सिंह,अखिलेश कुमार,राम अवतार,उदयवीर सिंह,और अरविंद कुमार समेत अन्य किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं।इस आगजनी की घटना में किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है।उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजा गया है।जांच रिपोर्ट मिलने के पश्चात प्रभावित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

ये भी पढ़े- नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: कानपुर में महिलाओं ने सुना पीएम का संबोधन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां सम्मानित

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button