कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

मृतका की पहचान कक्षा 8 की छात्रा मीनाक्षी के रूप में हुई है।

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अटिया रायपुर गांव में सोमवार को अपने घर के अंदर एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मृतका की मां रेखा देवी ने एक युवक पर अपनी बेटी के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान 12 वर्षीय मीनाक्षी के रूप में हुई है।रेखा देवी के मुताबिक मीनाक्षी अपने भाई नैतिक के साथ गांव में लगे एक कारखाने में लाही पिराने गई थी।वहां काम करने वाले एक युवक ने कथित तौर पर मीनाक्षी के साथ छेड़खानी की।जिसके बाद मीनाक्षी ने घर लौटकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी होने पर रेखा देवी ने अपनी बड़ी बेटी खुशी को युवक को बुलाने उसके घर भेजा।

लेकिन वह नहीं आया।शाम को जब मीनाक्षी के पिता अरविंद काम से लौटे तो उन्हें घटना के बारे में नहीं बताया गया।अगली सुबह मीनाक्षी ने कमरे में धोती के सहारे पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली।जब काफी देर तक मीनाक्षी नहीं आई तो उसकी बड़ी बहन खुशी उसे बुलाने गई तो कमरे में मीनाक्षी का शव फांसी के फंदे से लटका था।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कहिंजरी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की।

जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के पिता अरविंद ने बताया कि मीनाक्षी कक्षा 8 की छात्रा थी और गांव के जूनियर विद्यालय में पढ़ती थी।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: राजपुर में बच्चे ने खेलते समय निगला सिक्का,हालत गंभीर

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button