कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

झींझक में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है..

Story Highlights
  • झींझक कस्बे के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव।
  • मृतक की पहचान श्रद्धा वर्मा उर्फ किरन के रूप में हुई।
  • रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।

कानपुर देहात – कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना अक्षय वट धाम के पास खंबा नंबर 1081/19 के पास हुई।

मृतका की पहचान मोची गली, झींझक कस्बा निवासी श्रद्धा वर्मा उर्फ किरन (24) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्रद्धा रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी वह किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर ली। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह थी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button