आईआईएमसी पूर्व छात्रों का संगम: कानपुर में जमी पत्रकारों की महफिल, नैतिकता और एकता पर मंथन
यूपी चैप्टर के सदस्य हर्षित आजाद गुप्ता ने पत्रकार समाज की एकता पर दिया जोर।

कानपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) एल्युमिनाई एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को कानपुर यूनिवर्सिटी के समीप आयोजित की गई। इस बैठक में देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के पूर्व छात्रों का जमावड़ा हुआ, जहां पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों पर जोर
बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार कमलेश राठौर ने पत्रकारिता के गिरते स्तर और नैतिक मूल्यों की रक्षा पर गहरा प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सच्ची और तथ्यात्मक पत्रकारिता ही लोकतंत्र का आधार है, जिसे बचाए रखना हर पत्रकार की जिम्मेदारी है।
एकता ही पत्रकारों की सबसे बड़ी शक्ति
यूपी चैप्टर के कार्यकारिणी सदस्य हर्षित आजाद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार समाज में आपसी एकता की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों के हितों की रक्षा कर सकती है। बैठक में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और संस्थान के गौरवशाली इतिहास को याद किया।
इस विशेष अवसर पर शिखा सिंह, अमित जी प्रधान, अनुराग गुप्ता, विनीत यादव, अभिषेक गुप्ता और ब्रजेश सहित अनेक गणमान्य पत्रकार एवं पूर्व छात्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर: बाबा इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई


