कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में बच्चे ने खेलते समय निगला सिक्का,हालत गंभीर

बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर कस्बे में एक चार वर्षीय बच्चे ने खेलते समय दो रुपए का सिक्का निगल लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।घटना सोमवार को कन्हैया नगर निवासी भगवान सिंह के बेटे आदित्यम के साथ हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत बच्चे को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने सिक्का निकालने का काफी प्रयास किया।लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई।बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि बच्चे ने सिक्का निगल लिया था जो उसके गले में फंस गया है।बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़े-  कानपुर में पंचायत सहायक भर्ती का बिगुल 21 गांवों में युवाओं को मिलेगा रोजगार

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button