कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

पुरस्कार चयन हेतु 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक करें आवेदन, उत्कृष्ट कार्यों का 5 मिनट का वीडियो अपलोड करना अनिवार्य

कानपुर देहात: जिला विद्यालय निरीक्षक बृज भूषण चौधरी ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मण्डल, कानपुर के द्वारा प्रदत्त निर्देश के अनुपालन में बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन हेतु प्रदेश के राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं उ०प्र० मध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता स्ववित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार हेतु चयन किये जाने के सम्बन्ध ने आनलाइन वेबसाइट http://school.upmsp.edu.in पर आवेदन आवेदन पत्र के साथ शिक्षकगण समस्त अभिलेख/उत्कृष्ट कार्यों का विवरण आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन अपलोड किया दिन करने की तिथि 15 नवम्बर, 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 निर्धारित है।

उक्त आवेदन पत्र के साथ शिक्षकगण समस्त अभिलेख/ उत्कृष्ट कार्यो का विवरण आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। जिसमें सम्बन्धित शिक्षकगण द्वारा अपने उत्कृष्ट कार्यों के सम्बन्ध में अपने 05 मिनट का विडियों भी अपलोड किया जायेगा। आफ लाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगे। शैक्षिक सत्र 2025-26 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन हेतु शासनादेश द्वारा प्रास्तावित निम्नलिखित समय-सारणी के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्यवाही किया जाना है।

ऑनलाइन आवेदन 15 नवम्बर 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक, 2 जनपदीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं स्थलीय सत्यापन कर पात्र अध्यापकों का चयन कर मण्डलीय समिति को प्रस्ताव ऑनलाइन प्रेषित करना 06 दिसम्बर, 2025 से 15 दिसम्बर, 2025 तक, मण्डलीय नामिति द्वारा पात्र अध्यापकों का चयन कर निदेशालय स्तरीय चयन समिति को ऑनलाइन प्रस्ताव प्रेषित करना 16 दिसम्बर 2025 से 25 दिसम्बर, 2025 तक, निदेशालय स्तरीय सनिति द्वारा पात्र अध्यापकों का चयन कर राज्य चयन समिति को ऑनलाइन प्रस्ताव प्रेषित करना 26 दिसम्बर, 2025 से 04 जनवरी, 2026 तक, राज्य स्तरीय समिति द्वारा चयन की कार्यवाही 05 जनवरी, 2026 से 14 जनवरी, 2026 तक, चयनित अध्यापकों को पुरस्कार वितरण 14 जनवरी, 2026 के उपरान्त।

उन्होंने जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों एवं उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्ववित्त पोषित विद्यालयों के प्राधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि उक्त वेबसाइट पर अधिक से अधिक आवेदन कराना सुनिश्चित करें। आवेदन की हार्ड प्रतियां 06 दिसम्बर 2025 के सायं 04 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपलब्ध करायें।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button