कानपुर देहात: राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में रूरा में निकाली गई एकता यात्रा
आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में कस्बा रुरा में विशाल पदयात्रा निकाली गई।

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में कस्बा रुरा में विशाल पदयात्रा निकाली गई। जिसमें एनसीसी कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थियों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
अकबरपुर रनिया विधानसभा के अंतर्गत रूरा में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती के अवसर पर रूरा नगर पंचायत में पदयात्रा की गई। कार्यक्रम के नेतृत्व सदर विधायक राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में किया गया.
जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने लगभग 8 किलोमीटर पदयात्रा की जिसमें अकबरपुर नगर पंचायत से समर्थकों के साथ सभासद प्रतिनिधि बबलू भारती अपने समर्थकों के साथ रूरा को प्रस्थान किया जिसमे जिला अध्यक्ष सरदार प्रमोद सिंह केसावत शिव सिंह नायक सभासद , हाजी अबरार ,बलराम शर्मा, रिंकू सिंह ,कुलदीप यादव, किशनलाल, रमेश नायक राम किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



