कानपुर देहात

भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 में पुनः सत्ता में आयेगी : अविनाश सिंह

भारतीय जनता पार्टी के कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर पहुँच बनाकर 2022 में पुनः सत्ता हासिल करेगी, अभी हाल ही संपन्न पंचायत चुनावों के परिणाम उदाहरण के रूप में सामने है।

अकबरपुर,सुशील त्रिवेदी : भारतीय जनता पार्टी के कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर पहुँच बनाकर 2022 में पुनः सत्ता हासिल करेगी, अभी हाल ही संपन्न पंचायत चुनावों के परिणाम उदाहरण के रूप में सामने है। श्री चौहान अकबरपुर मण्डल की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक क्षेत्र पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और यह आवश्यक है कि सरकार की उपलब्धियों को जनसाधारण तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी। इसअवसर पर उन्होंने पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा कार्यकर्ताओं से अपील की कि हमें उनके त्याग और बलिदान से प्रेरित होकर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज से ही तैयारी प्रारंभ कर देनी चाहिए। इस संबंध में मण्डल अध्यक्ष शिव विलास मिश्रा ने बताया कि आज अकबरपुर मंडल की कार्यसमिति अकबरपुर ब्लाक सभागार में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में प्रथम सत्र में वक्ता के रूप में आदरणीय जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान जी, द्वितीय सत्र में वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष राम जी मिश्रा जी एवं मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के प्रभारी वंशलाल कटियार जी , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिषना कटियार जी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम जी, गुड्डू मिश्रा, श्याम बिहारी पांडे, आशीष गुप्ता, महेश रजवात, वीरेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, मन्नी गुप्ता, गोपाल सैनी, शिवम् दुबे, सहित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं  की गरिमा मय उपस्थित रही।
कार्यसमिति में वक्ताओं के द्वारा संगठन के पूर्व एवं वर्तमान  के समय पर चर्चा, सरकार के जनता को लाभान्वित करने वाले कार्यो पर विस्तार से चर्चा, एवं आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

AD
Back to top button