कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : राशनकार्ड से यूनिट पृथक न कराकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से यूनिट स्थानान्तरण का करायें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित आपूर्ति कार्यालय में देना होगा प्रार्थना पत्र।

कानपुर देहात: जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने बताया कि विवाहित महिलाओ की यूनिट उनके ससुराल के राशनकार्ड में स्थानान्तरित किये जाने के दिशा निर्देश निर्गत किये गये है।

उन्होंने समस्त राशनकार्ड धारकों को सूचित किया है कि विवाहित महिलाओं की यूनिट उनके मायके में दर्ज राशनकार्ड से ससुराल में बने राशनकार्ड में स्थानान्तरित कराने के लिए कार्डधारकों को राशनकार्ड से यूनिट पृथक न कराकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से यूनिट स्थानान्तरण का ऑनलाइन आवेदन कराये।

इसके पश्चात् ऑनलाइन आवेदन को सम्बन्धित जनपद के आपूर्ति कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन दे सकते है, जिससे उनके मायके के राशनकार्ड से नाम पृथक किये बिना ही यूनिट स्थानान्तरित हो जायेगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कल, 18 हजार से अधिक बढ़े मतदाता

Related Articles

AD
Back to top button