कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात- रूरा पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी मोहित गौतम नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था।

कानपुर देहात: जनपद में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त मोहित गौतम उर्फ गुड्डन को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 24 अप्रैल 2026 का है, जब पीड़िता की मां ने रूरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि ग्राम गदनपुर निवासी मोहित गौतम उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) व 5(j)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। लगातार तलाश में जुटी पुलिस को 22 जुलाई 2026 को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके बाद झींझक-रूरा रोड पर नहर की पटरी से आरोपी को दबोच लिया गया।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सिठमरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिव बहादुर सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार पाल की मुख्य भूमिका रही। पुलिस आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रही है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात- रैपालपुर संकुल बैठक: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बालिका शिक्षा की मुख्यधारा पर मंथन


Related Articles

AD
Back to top button