उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
जनपद में 26 मार्च को होली के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश हुआ घोषित
मैनुवल ऑफ गवर्नमेंट आडर्स में दिए गए अधिकार के तहत जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने 26 मार्च का स्थानीय अवकाश घोषित किया है

कानपुर देहात। मैनुवल ऑफ गवर्नमेंट आडर्स में दिए गए अधिकार के तहत जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने 26 मार्च का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। आदेश के मुताबिक बेसिक शिक्षा परिषद के नियन्त्रणाधीन संचालित प्राथमिक / संविलियन / उच्च प्राथमिक/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त / कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में 26 मार्च दिन मंगलवार को भी होली के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैकों, कोषागार व उपकोषागारों में प्रभावी नहीं होगा।



