उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ओमनी वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।ओमनी वैन की टक्कर से घायल बाइक सवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान जगनपुर गांव निवासी 23 वर्षीय निशांत उर्फ छोटू के रूप में हुई है

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।ओमनी वैन की टक्कर से घायल बाइक सवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान जगनपुर गांव निवासी 23 वर्षीय निशांत उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

निशांत उर्फ छोटू बीते सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर देवकी पुरवा में अपने मित्र गोलू से मिलने जा रहा था।तभी रूरा मिंडा कुआं मार्ग पर जगनपुर गांव के आगे स्थित एक डिग्री कॉलेज के सामने मिंडा कुआं की ओर से आ रही एक तेज रप्तार ओमनी वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल निशांत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

देर रात करीब 9 बजे कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि हादसे में शामिल ओमनी वैन को कब्जे में ले लिया गया है।परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में ओमनी वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Related Articles

AD
Back to top button