कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन से दिनदहाड़े लूट, दबंगों ने चालक व दूल्हे को पीटा
नवदंपति ने रसूलाबाद थाने पहुँचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है।

कानपुर देहात: रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भवनपुर भट्टा के पास बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। जानकारी के अनुसार, औरैया जिले से आई बारात की विदाई के बाद जब दूल्हा अंकित अपनी दुल्हन रंजना को लेकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में दबंगों ने उनकी गाड़ी रोक ली।
आरोपियों ने पहले चालक और फिर दूल्हे के साथ बेरहमी से मारपीट की और इस दौरान दुल्हन के पास मौजूद कीमती जेवर लूट कर फरार हो गए।
घटना से सहमे पीड़ित नवदंपति ने रसूलाबाद थाने पहुँचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: DM कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिये निर्देश



