कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: विधायक विश्वंभर सिंह यादव ने रोडवेज बस ने निर्माण के लिए दान की पांच बीघा वेशकीमती जमीन 

समाजसेवी मिलन यादव ने जताया आभार,कई प्रतिष्ठित लोग रहे मौजूद

पुखरायां।बबेरू विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक विश्वंभर सिंह यादव ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए कालिंजर किले के पास रोडवेज बस स्टैंड निर्माण हेतु अपनी पांच बीघा वेशकीमती जमीन दान कर दी।

इस अवसर पर समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि मिलन यादव ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर इस नेक काम के लिए आभार जताया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।बताते चलें कि यह पहल जनहित और विकास के क्षेत्र में एक मिशाल बन गई है।डीएम की पहल पर विधायक विश्वंभर ने अपनी वेशकीमती जमीन में से पांच बीघा सरकारी उपयोग हेतु रोडवेज बस स्टैंड निर्माण हेतु दान कर दी।

विधायक ने कहा कि शीघ्र ही रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा।उनकी यह पहल दर्शाती है कि राजनीति सिर्फ सत्ता तक ही सीमित नहीं है बल्कि जनहित और क्षेत्रीय विकास में भी योगदान दे सकती है।इस मौके पर उग्रसेन यादव,उदय नारायण,रमाकांत निषाद,आलोक परमार, छोटू यादव ने भी विधायक विश्वंभर यादव का आभार जताया।

Related Articles

AD
Back to top button