कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शराब की लत बनी जानलेवा, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह (20) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Story Highlights
  • घर में विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच

कानपुर देहात: रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह (20) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र शराब पीने का आदी था और इसी वजह से घर में अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को उसने गांव के बाहर एक शीशम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसकी लाश देखकर परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर सुनकर मां सियावती, भाई शिवकांत और बाबू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

AD
Back to top button