कानपुर देहात: शिवली में तेज रप्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर,पति पत्नी समेत तीन घायल हालत गंभीर
घायलों को भेजा गया अस्पताल, कोहरे के कारण हुआ हादसा

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।शिवली कोतवाली क्षेत्र के रूरा शिवली मार्ग पर अरशदपुर गांव के पास एक तेज रप्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार पति पत्नी और उनकी एक पड़ोसी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।घायलों को गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मोहनपुर भावपुर निवासी 40 वर्षीय अमित कुमार अपनी 30 वर्षीय पत्नी नेहा पाल और पड़ोसी राजेश की 22 वर्षीय पुत्री प्रीति को रूरा स्थित जनका देवी महाविद्यालय में परीक्षा दिलाने जा रहे थे।अरशद पुर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रप्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रप्तार और कोहरा हादसे का कारण सामने आया है।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



