कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिवली मे सड़क पर दौड़ती स्कूटी अचानक बनी आग का गोला, बीच रास्ते में मची अफरा-तफरी, पढे पूरी खबर

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग, कोई जनहानि नहीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका।

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर फर्राटा भर रही एक चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगी। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। तेज लपटों के डर से लोग सड़क किनारे जमा हो गए और यातायात कुछ देर के लिए थम गया।

यह पूरी घटना शिवली कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव के पास की है। स्कूटी सवार युवक अपनी मंजिल की ओर जा रहा था, तभी अचानक गाड़ी के निचले हिस्से से तेज धुआं उठने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत स्कूटी किनारे खड़ी की और दूर भाग गया। चालक के उतरते ही स्कूटी ने भयानक रूप अख्तियार कर लिया और आग का गोला बन गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी में लगी भीषण आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक पूरी स्कूटी जलकर लोहे का ढांचा मात्र रह गई थी और पूरी तरह राख हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक गाड़ी से दूर हट गया, जिससे इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल स्कूटी में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी गंभीर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: डेरापुर में मुहर्रम पर निकले ताजिये, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक


Related Articles

AD
Back to top button