उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा

कानपुर देहात में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बे में एक तेज रप्तार कार ने एक मोटरसाइकिल व कार में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी व उनकी 2 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल

Story Highlights
  • तेज रप्तार कार ने मोटरसाइकिल व कार में मारी टक्कर
  • पति पत्नी समेत तीन घायल
  • पत्नी की हालत नाजुक
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बे में एक तेज रप्तार कार ने एक मोटरसाइकिल व कार में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी व उनकी 2 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को जिला अस्पताल भेजा गया।जहां पर पत्नी की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुँगीसापुर पुल पर हुआ।दिल्ली से कलकत्ता जा रही एक तेज रप्तार कार ने एक मोटरसाइकिल व दूसरी कार में टक्कर मार दी।हादसे में मोटरसाइकिल सवार शिवबीर सिंह 40 वर्ष,उनकी पत्नी चांदनी 37 वर्ष व पुत्री सानवी 2 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मुँगीसापुर अरविंद तिवारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल शिववीर व उनकी पत्नी चांदनी को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा वहीं पुत्री सानवी को मामूली चोटें होने के कारण मुँगीसापुर के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने चांदनी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु कानपुर हैलट रेफर कर दिया।जबकि शिववीर का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए वहीं चालकों को भी मामूली चोटें आईं हैं।चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button