कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर 31 अक्टूबर को निकाली जाएगी भव्य पदयात्रा

जनपदवासी “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” अभियान में अधिक से अधिक करें सहभागिता: जिलाधिकारी

कानपुर देहात: सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “सरदार@150 एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान” के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि अभियान के अंतर्गत जनपद स्तर पर 31 अक्टूबर को एक भव्य पदयात्रा आयोजित की जाएगी, जो स्पोर्ट्स स्टेडियम माती से प्रारंभ होकर अकबरपुर डिग्री कॉलेज तक निकाली जाएगी।

पदयात्रा के समापन पर अकबरपुर डिग्री कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों में वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध, क्विज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा सरदार पटेल के जीवन एवं उनके योगदान पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों,ग्राम पंचायतों, विद्यालयों में शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का भावपूर्ण एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को My Bharat Portal — https://mybharat.gov.in/pages/unity_march — के माध्यम से पंजीकरण कर इस राष्ट्रीय एकता यात्रा का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएँ और कार्यक्रमों के आयोजन में पारदर्शिता, अनुशासन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि यह अभियान “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” की भावना को सशक्त बना सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने भी कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं, स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे यह आयोजन जनपद स्तर पर उत्सव का रूप धारण कर सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला नेहरू युवा केंद्र अधिकारी, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button