कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर बाराबंकी का युवक गंभीर रूप से घायल

साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुआ युवक

Story Highlights
  • कानपुर देहात में झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर हुआ हादसा।
  • साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर बाराबंकी निवासी सुनील कुमार (30) घायल।
  • घटना पामा स्टेशन के पास करसा गेट पर हुई।
  • घायल को पहले गजनेर सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
  • अमन यात्रा लाइव की खबर।

कानपुर देहात: झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। पामा स्टेशन के पास लखनऊ की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के डुरारी गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार गुजरात से अपने घर लौट रहे थे। सफर के दौरान वह ट्रेन की खिड़की पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। पामा स्टेशन के पास करसा गेट के खंभा नंबर 4289 के पास अचानक झटका लगने से वह ट्रेन से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना गेटमैन ज्ञानेश ने स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील कुमार को तुरंत गजनेर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button