कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा में संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव,फैली सनसनी

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी

Story Highlights
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में आज 18 वर्षीय युवक सुधांशु का शव आम के पेड़ से लटका मिला।
  • परिजनों ने एक दिन पहले सुधांशु के साथ विवाद और मारपीट होने का आरोप लगाया है।
  • प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया है, लेकिन जांच जारी है।
  • घटना की संदिग्थता के चलते फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में आज एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर शव लटका मिला है।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान दीप कुमार के 18 वर्षीय पुत्र सुधांशु के रूप में हुई है।सुधांशु का शव शुक्रवार करीब एक बजे गांव के बाहर आम के पेड़ की पतली डाल पर खाट भरने वाली निवाड़ से लटका मिला।सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच पड़ताल शुरू की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।मृतक के पिता दीप कुमार ने पुलिस को बताया कि सुधांशु गांव के ही एक युवक के साथ रहकर ऑटो चलाता था।उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने बेटे के फोन पर काल किया तो उस युवक ने फोन उठाया और कहा कि सुधांशु उसके साथ है।

इसके बाद से सुधांशु का फोन बंद है।परिजनों ने यह भी बताया कि एक दिन पहले सुधांशु का कुछ लोगों से विवाद हुआ था और उसके साथ मारपीट भी की गई थी।प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: जनहित याचिका पर घटा टोल टैक्स” चार दिन की चांदनी “कहावत को ही चरितार्थ करने वाला हुआ साबित

Related Articles

AD
Back to top button