कानपुर देहात: सिकंदरा में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,मचा हड़कंप
पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास, अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी

कानपुर देहात। आज रविवार को पुलिस ने सिकंदरा थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।साथ ही भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च भी किया गया।ताकि आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया जा सके।
यह अभियान शाम करीब सात बजे बिरहाना चौराहा और सूर्या तिराहे के पास चलाया गया।चेकिंग के दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों की जांच की।वहीं पुलिस बल ने पैदल गश्त कर शोरूम और बड़े दुकानदारों से बातचीत की।इस दौरान थाना प्रभारी ने उनसे सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया।
उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि पुलिस उनके साथ मित्रवत व्यवहार कर रही है ताकि लोग बेझिझक थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत की तत्काल जांच कराकर संबंधित कार्यवाही की जाएगी।
अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अराजकतत्वों पर पैनी नज़र बनाए हुए है।शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।



