कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सेवा संस्था द्वारा मकर संक्रांति पर खिचड़ी का वितरण

सचिव कंचन मिश्रा ने मकर संक्रांति पर दान-पुण्य और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: सेवा संस्था के द्वारा आज गायत्री मेडिकल स्टोर पर विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। संस्था की सचिव कंचन मिश्रा ने बताया कि यह त्यौहार लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाता है। यह खुशी, समृद्धि, और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। इस दिन दाल-चावल का हल्का और पौष्टिक भोजन खाने, दान करने और सूर्य देव को प्रसन्न करने की परंपरा है।

संक्रांति के दिन तिल, चावल, उड़द दाल, गुड़ सेवन को शुभ माना गया है। खिचड़ी इन्हीं सामग्री से बनती है इसलिए इसे पवित्र और संक्रांति अनुकूल भोजन माना जाता है। मकर संक्रांति को दान-पुण्य से जुड़ा पर्व कहा गया है। इस दिन भोजन दान करने से अधिक फलदायी माना गया है। इसलिए खिचड़ी बांटकर लोग पुण्य अर्जित करते हैं। सर्दियों में तिल, गुड़ और चावल शरीर को ऊर्जा और गर्मी देते हैं। इसलिए संक्रांति के मौसम में यह भोजन स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी उपयुक्त है।

इसके बाद लोहा पीटने वाले परिवारों को खिचड़ी वितरित कर रनिया स्थिति वृद्धाश्रम में खिचड़ी वितरित की गई।
इस भोज में मुकेश पुरवार, सुनील पांडेय (पाण्डेय सेल्स) धीरू अवस्थी सूर्यांश पुरवार, मयंक मिश्रा, अर्चना पुरवार, संध्या पाण्डेय, गोपाल , मीरा पांडेय, अग्रणी पांडेय , विनीता सहयोग रहा। खिचड़ी बनाने में गोलू, राजेंद्र का विशेष सहयोग रहा। घनश्याम मिश्रा, शंकर, अमर, जितेंद्र दुबे, आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा सामाजिक सेवा एवं जन कल्याण कार्यक्रम आयोजित

Related Articles

AD
Back to top button