कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सैदलीपुर में 10 व 11 जनवरी को दो दिवसीय अंतर्जनपदीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

पूर्व खिलाड़ी होंगे सम्मानित, विजेता व उपविजेता टीमों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सैदलीपुर गांव में आदर्श बॉलीवॉल क्लब के तत्वाधान में आगामी 10 व 11 जनवरी को दो दिवसीय अंतर्जनपदीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता के दौरान दूरदराज के खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे।प्रतियोगिता के दौरान पूर्व खिलाड़ियों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।यह जानकारी आदर्श बॉलीवॉल क्लब के आयोजक मंडल ने दी है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी शनिवार व रविवार को सैदलीपुर गांव में दो दिवसीय अंतर्जनपदीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।यह आयोजन स्वर्गीय राजनारायण सचान,स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सचान व स्वर्गीय अजीत सिंह सचान प्रवक्ता पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज बरौर की स्मृति में प्रति वर्षों की भांति किया जा रहा है।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व राज्य स्तरीय खिलाड़ी राम अवतार सचान अरहरियामऊ के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।प्रतियोगिता के दौरान पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।वहीं प्रतियोगिता के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सोनेलाल सचान,राधेश्याम कटियार,जिला पंचायत सदस्य संजय सचान समेत क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहेंगे।प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button