कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सैफई में सपा सांसद डिंपल यादव से मिले समाजसेवी रविन्द्र कुशवाहा, जल्द थाम सकते हैं सपा का दामन

सांसद ने सामाजिक कार्यों की सराहना कर सपा से जुड़ने का दिया सुझाव; कुशवाहा समाज की निर्णायक भूमिका से नए समीकरण की उम्मीद

संदलपुर: सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी रविन्द्र कुशवाहा एडवोकेट ने मंगलवार को सैफई पहुँचकर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सांसद को प्रतीक चिन्ह भेंट किया और सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विकास व राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की, इस दौरान सिकंदरा विधानसभा के सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा, डिंपल यादव ने जताई प्रशंसा।
सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान सांसद डिंपल यादव ने रविन्द्र कुशवाहा द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और उन्हें समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का सुझाव दिया।

रविन्द्र कुशवाहा ने बताया कि आज सैफई में सांसद डिंपल यादव जी से शिष्टाचार भेंट के दौरान मैंने सिकंदरा क्षेत्र में चल रहे अपने सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मेरी कार्यशैली और पीडीए विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मैं अपने शुभचिंतकों से विचार-विमर्श कर जल्द ही इस दिशा में निर्णय लूंगा।
रविन्द्र कुशवाहा पिछले एक दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे मूल रूप से सिकंदरा विधानसभा के संदलपुर ब्लॉक अंतर्गत पिंडार्थू गांव के निवासी हैं। उनके पिता मूरत सिंह कुशवाहा पिछले 30 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं, वहीं उनकी माता जी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि समाजसेवी रविन्द्र कुशवाहा सपा में शामिल होते हैं, तो सिकंदरा विधानसभा की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। अब तक इस सीट पर समाजवादी पार्टी को सफलता नहीं मिली है, जबकि सिकंदर विधानसभा क्षेत्र में कुशवाहा समाज की आबादी निर्णायक मानी जाती है।

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व डेरापुर विधानसभा क्षेत्र भी अब आता है जहां से भगवानदीन कुशवाहा चारबार विधायक रहे चुके हैं लेकिन अभी सिकंदरा विधानसभा से किसी बड़े दल ने कुछवाहा समाज को चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया है। ऐसा माना जा रहा यदि रविन्द्र कुशवाहा पर सपा दांव खेलती है राजनीतिक समीकरण बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।

स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व इस बार पिछड़े वर्ग और समाजसेवी पृष्ठभूमि से जुड़े नए चेहरों को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रहा है। ऐसे में रविन्द्र कुशवाहा की सक्रियता पार्टी के लिए नई ऊर्जा का संचार कर सकती है।

ये भे पढ़े- दंगल युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करता है: हेमू यादव

Related Articles

AD
Back to top button